Abua Awas Yojana: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के राशन कार्ड धारकों के कल्याण के लिए झारखंड अबुआ आवास योजना का शुरुआत कर दिया गया है। दिनांक 15 अगस्त 2023 को 77 वें स्वतंत्र दिवस के खास अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी राशन कार्ड धारक परिवार को आवास की उपलब्ध कराने के लिए नई योजना झारखंड अबुआ आवास योजना को शुरू करने की घोषणा किया गया था।
झारखंड अबुआ आवास योजना के तहत राज्य के राशन कार्ड धारकों को तीन कमरों वाला मकान उपलब्ध कराया जाना है। ताकि झारखंड राज्य के गरीब जरूरतमंद नागरिक राशन कार्ड धारक का अपना पक्का मकान बन सके । अगर आप झारखंड राज्य के निवासी है और Abua Awas Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप को यह समाचार आपके लिए है विस्तार जनकारी के लिए पूरा समझें ।
अबुआ आवास योजना की हो रही शुरुआत।
झारखण्ड राज्य के मेरे जरूरतमंद परिवारजनों को हर हाल में देंगे तीन कमरों का आवास। pic.twitter.com/hACCXcQdxF
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 17, 2023
Jharkhand New Goverment Scheme 2023, झारखंड अबुआ आवास योजना
झारखंड राज्य के 8 लाख राशन कार्ड धारकों को झारखंड सरकार ने बड़ा तोहफा देने का घोषणा किया है। झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में राज्य के करीब 8 लाख राशन कार्ड धारकों को तीन कमरे का अबुआ आवास देने के प्रस्ताव का मंजूरी मिल गई है। किसी कारण झारखंड राज्य के राशन कार्ड धारकों को केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवारों का आवास नहीं मिल पाया था। झारखंड सरकार अब इन 8 लाख गरीब राशन कार्ड धारकों को झारखंड राज्य के अपने खर्चे पर आवास की सुविधा दे रही।
झारखंड सरकार द्वारा झारखंड अबुआ आवास योजना के अंतर्गत दिनांक 31 मार्च, 2026 तक 8 लाख घर बनवाया जाना है । इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023 से 2024 प्रथम चरण में 2 लाख मकान, 2024 से 2025 में 3 लाख 50 हजार और 2025 से 2026 में 2 लाख 50 हजार पक्के मकान का निर्माण किया जाना है। कुल मिलाकर झारखंड के 8 लाख गरीब राशन कार्ड धारकों को तीन चरणों में मकान का निर्माण कर तीन कमरे का पक्का मकान दिया जाना है। जिसके लिए इन तीनों चरणों में घर निर्माण करने के लिए झारखंड राज्य सरकार द्वारा ₹ 15000.00 करोड़ रुपए खर्च किए जाना है।
झारखंड राज्य सरकार खर्च करेगी 15,000 करोड़ रुपए अबुआ आवास योजना का सुचारू रूप से संचालन के लिए
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा अबुआ आवास योजना के संचालन हेतु राज्य के समस्त झारखंड राज्य के राशन कार्ड धारकों को योजना का लाभ दिया जाएगा। जिसके लिए झारखंड सरकार ने इस योजना का सुचारू रूप से संचालन के लिए 15,000 करोड़ रुपए का बजट का घोषणा किया है। अर्थात इस योजना के लिए सरकार ने 15,000 रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान किया है। जिसके पात्र लाभभोगी को तीन कमरों का मकान प्रदान किया जाएगा। इस योजना को अगले दो साल की समय अवधि में पूरा किया जाना है। ताकि राशन कार्ड धारकों को जल्द से जल्द पक्का आवास मिल जाये।
अबुआ आवास योजना 2023 के लिए जरूरी योग्यता
- झारखंड राज्य का मूल निवासी होना।
- केवल राशन कार्ड धारक को ही इस अबुआ आवास योजना का लाभ लेने हेतु योग्य होंगे जो कच्चा मकान में रह रहे है।
- जो लोग PM AWAS YOJANA का लाभ ले चुके हैं उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ लेने के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।
झारखंड अबुआ आवास योजना का उद्देश्य
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा Abua Awas Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे गरीब राशन कार्ड धारक को पक्का आवासउपलब्ध कराना है जिनके पास रहने के लिए सीमेंट वाला पक्का मकान नहीं है या वह जो अपनी कम आय होने के कारण पक्का आवास अभी तक नहीं बना पाये है या ऐसे लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। उन सभी झारखंड राज्य के राशन कार्ड धारकों को तीन कमरों वाला पक्का आवास प्रदान किया जाना है।
Jharkhand Abua Awas Yojana के लिए जरूरी कागजात
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- नरेगा जॉब कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता
- भूमि रसीद जिसपे घर बनाना है
- आधार कार्ड
Jharkhand Abua Awas Yojana 2023 FAQs
झारखंड अबुआ आवास योजना का लाभ किसे मिलेगा?
अबुआ आवास योजना का लाभ झारखंड राज्य के गरीब परिवारों जिनके पास राशन कार्ड है उनहे ही इसका लाभ मिलेगा।
अबुआ आवास योजना के अंतर्गत कितने पैसे बैंक अकाउंट में आयेगा ?
लगभाग 2 लाख 20 हजार होने की खबर है।
झारखंड अबुआ आवास योजना के लिए किस दस्तावेज़ की आवश्यकता है ?
राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र ,नरेगा जॉब कार्ड, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता, भूमि रसीद जिसपे घर बनाना है और आधार कार्ड ।
यह भी पढ़ें: एक्सप्लोरिंग दी ब्यूटी ऑफ़ Patratu Valley Ranchi: ए ट्रैवलरस गाइड 2024